Showing posts with label Hindi Lyrics. Show all posts
Showing posts with label Hindi Lyrics. Show all posts

Monday, December 9, 2013

Dushman na kare

दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया हैं
दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया हैं
उम्रभर का गम हमें इनाम दिया हैं
उम्रभर का गम हमें इनाम दिया हैं

तूफां में हम को छोड़ के साहिल पे आ गये
तूफां में हम को छोड़ के साहिल पे आ गये
साहिल पे आ गये
नाखुदा का, नाखुदा का...हम ने जिन्हे नाम दिया हैं
उम्रभर का गम हमें इनाम दिया हैं
दुश्मन ना करे ओ ओ...

पहले तो होश छिन लिये जुल्म-ओ-सितम से
पहले तो होश छिन लिये जुल्म-ओ-सितम से
जुल्म-ओ-सितम से
दीवानगी का......दीवानगी का फिर हमें इल्ज़ाम दिया हैं
उम्रभर का गम हमें इनाम दिया हैं
दुश्मन ना करे ओ ओ...

अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियाँ
अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियाँ
नशेमन पे बिजलियाँ
गैरो ने आ के...
गैरो ने आ के फिर भी उसे थाम लिया हैं
उम्रभर का गम हमें इनाम दिया हैं

दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया हैं
उम्रभर का गम हमें इनाम दिया हैं

From Akhir Kyon, 


P.S.

What a fabulously beautiful song this is, no?

And Smita Patil was absolutely ethereal in it! Lovely trip down memory lane in piecing this song together, hopefully perfectly. Do write in, if I have missed something :-)

Why am I blogging this here now? Ha ha let's not get into that, shall we? 

  


Tuesday, October 1, 2013

मेरा कुछ सामान...

मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा हैं
सावन के कुछ भीगे भीगे दिन रखे हैं
और मेरे एक ख़त में लिपटी रात पडी हैं
वो रात बुझा दो, मेरा वो सामान लौटा दो

पतझड़ हैं कुछ, हैं ना ...
पतझड़ में कुछ पत्तों के गिरने की आहट
कानों में एक बार पहन के लौटाई थी
पतझड़ की वो शांख अभी तक काँप रही हैं
वो शांख गिरा दो, मेरा वो सामान लौटा दो

एक अकेली छत्री में जब आधे आधे भीग रहे थे
आधे सूखे, आधे गिले, सुखा तो मैं ले आयी थी
गिला मन शायद, बिस्तर के पास पडा हो
वो भिजवा दो, मेरा वो सामान लौटा दो

एक सौ सोलह चाँद की रातें, एक तुम्हारे काँधे का तील
गीली मेहंदी की खुशबू, झूठमूठ के शिकवे कुछ
झूठमूठ के वादे भी, सब याद करा दो
सब भिजवा दो, मेरा वो सामन लौटा दो

एक इजाजत दे दो बस
जब इस को दफ़नाऊँगी
मैं भी वही सो जाऊँगी


From the Hindi movie Izazzat, directed by Gulzaar; the lyrics of this song are also (of course) by him.

Not surprisingly, I haven't seen this movie, and (very very surpisingly) never really heard this song. For me, that means I don't have the good fortune of enjoying its soulful solace by singing it to myself the way I have sung other songs, the way I still sing other songs (which I had heard when I could hear, which tunefully reside in me).

Since I have used words like "soulful" and "tunefully" maybe I need to also clarify that I am leagues away from being a musical virtuoso, but since I largely sing to an audience of two (my ears or my bemused parents) it doesn't really matter much.

Maybe it also doesn't matter that "Samaan" translates to "Baggage" in English; I won't lie to myself to say that I have dropped my baggage and yet, I have this quaint satisfaction (just for the record) of not letting the maudlin nature of my muse run riot.

And yes, I am not sleeping as of yet.        

    

Monday, August 5, 2013

Kahin door jab din dhal jaaye

कहीं दूर जब दिन ढल जाए
सांझ की दुल्हन बदन चुराए, चुपके से आए

मेरे ख़यालों के आँगन मे
कोई सपनों के दीप जलाए, दीप जलाए

कभी जब यूँ हुई बोझल साँसे
भर आईं बैठे बैठे जब यू ही आँखे

तभी मचल के, प्यार से चल के
छुए कोई मुझे पर नज़र ना आए, नजर ना आए

कहीं दूर जब दिन ढल जाए
सांझ की दुल्हन बदन चुराए, चुप के से आए

कहीं तो ये दिल कभी मिल नही पाते
कहीं से निकल आए जन्मों के नाते

घनी थी उलझन बैरी अपना मन
अपना ही होके सहे दर्द पराए दर्द पराए

कहीं दूर जब दिन ढल जाए
सांझ की दुल्हन बदन चुराए, चुप के से आए

मेरे ख़यालों के आँगन मे
कोई सपनों के दीप जलाए दीप जलाए

दिल जाने मेरे सारे भेद ये गहरे
हो गये कैसे मेरे सपने सुनहरे

ये मेरे सपने, यही तो है अपने
मुझ से जुदा नही होंगे, इनके ये साये, इनके ये साये

कहीं दूर जब दिन ढल जाए
सांझ की दुल्हन बदन चुराए चुपके से आए

Friday, August 10, 2012

Tum Aa Gaye Ho...

तुम आ गए हो...नूर आ गयी है
तुम आ गए हो... नूर आ गया है

नहीं तो चरागों से लौ जा रही थी
जीने की तुमसे वजह मिल गयी है
बड़ी बेवजह जिंदगी जा रही थी

तुम आ गए हो...
नूर आ गया है

कहाँ से चलें कहाँ के लिए
ये खबर नहीं थी मगर
कोई भी सिरा जहाँ जा मिला
वहीँ तुम मिलोगे
के हम तक तुम्हारी दुआ आ रही थी

तुम आ गए हो...
नूर आ गया है
नहीं तो चरागों से लौ जा रही थी
तुम आ गए हो...
नूर आ गया है

दिन डूबा नहीं
रात डूबी नहीं
जाने कैसा है सफ़र
ख्वाबों के दिए
आँखों में लिए
वहीँ आ रहे थे
जहाँ से तुम्हारी सदा आ रही थी

तुम आ गए हो...
नूर आ गया है
नहीं तो चरागों से लौ जा रही थी
तुम आ गए हो...
नूर आ गया है


Lyrics of a lovely, evocative, inspirational and lively song from the Hindi movie Aandhi. Priceless in its meaning and innate rythm!

About Me

My photo
Hello and welcome! I am someone who is passionate about poetry and motorcycling and I read and write a lot (writing, for me has been a calling, a release and a career). My debut collection of English poems, "Moving On" was published by Coucal Books in December 2009. It can be ordered here My second poetry collection, Ink Dries can be ordered here Leave a comment or do write to me at ahighwayman(at)gmail(dot)com.

Labels

Stopping By?